अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग

चन्दौली,
धीना।थाना क्षेत्र के सिकठा गांव के सिवान में बुधवार को सुबह 9:00 बजे अज्ञात कारणों से भागवत राजभर की दो बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। वहीं खेत में लगी चंदेश्वर राय का लगभग तीन बीघा, जुगल किशोर राय का तीन बीघा, बंटी मास्टर का चार बीघा खेत का ठुठ जलकर राख हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार सुबह भूसा बनाने वाली रैपर मशीन से निकली चिंगारी से लगी आग से गेहूँ की फ़सल व कटे गेहूँ के ठुठ जल कर राख हो गई। आग की लपट देख ग्रामीणो मे अफरा तफरी मच गई और दौड़ पडे किसी तरह अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया ग्रामीणों की सूचना पर एक घटे बाद पहुंचे दमकल कर्मी तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे

संयोग अच्छा रहा की जहाँ आग लगी थी वहाँ केवल दो बीघा ही गेहूँ की फ़सल काटने को शेष बची थी बड़े किसानो की कटाई हार्वेस्टर से हों चूकी थी भूसा बनाने के लिए रैपर मशीन चल रही थी, तभी अचानक अगलगी की घटना घटी ।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा