Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हादसा: नौ बच्चों के पिता की पोखरी में डूबने से मौत,मचा कोहराम

तहसील प्रशासन ने परिजनों को हर संभव सहयोग का दिया भरोशा 

चन्दौली,
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के मनियारपुर बभनपुरा गांव में गुरूवार की देर रात पोखरी में डूबने से 42 वर्षीय नौ बच्चों का पिता दिलीप राजभर पुत्र स्व. भिरगू की मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर राजस्व सहित पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। वही घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है|

फोटो: मृतक दिलीप राजभर की फाइल फोटो

बुधवार की देर रात करीब साढ़े  9:30बजे शौच के लिये सिवान में गया था। गांव के समीप पोखरी में पैर फिसल जाने से सर गहरे मिट्टी में धस गया और पानी में दम घुटने से मौत हो गयी। काफी देर बाद घर नही आने पर परिजन परेशान होकर खोजने निकले। रात भर खोजने का प्रयास किया। पोखरे के समीप दिलीप का पानी में चप्पल उतराता देख लोग शोर गुल मचाने लगे। 

फोटो: घटना के बाद रोते बिलखते परिजन

घटना की जानकारी होते ही ग्राम प्रधान अमरनाथ खरवार तत्काल पुलिस और तहसील प्रशासन को सूचना दिया। उन्होंने बताया कि दिलीप राजभर स्व. भिरगू का इकलौता पुत्र था और मजदूरी कर परिवार अपने परिवार का पालन करता था।

 मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय दरोगा राणा प्रताप यादव ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गये। पिता की मौत पर पुत्र शशीकांत, रोशन, जितेन्द्र, गुलशन, आकाश और पुत्री पूजा, सोनी,कंचन, अंतिमा और पत्नी फूलमती दहाड़ मारकर रोने लगे।
मौके पर तहसील प्रशासन ने परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोशा दिया।

इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिये भेज दिया गया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जायेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान अमरनाथ खरवार पप्पू, लेखपाल शशीकला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ