कृषक आगामी खरीफ एवं रबी की फसल के लिए आसानी से ले सकेंगे ऋण
चंदौली । जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2025-26 की जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक सम्पन्न हुई. जिसमें विभिन्न फसलों, मत्स्य पालन, पशुपालन, रेशम कीट पालन तथा मधुमक्खी पालन कार्यक्रमों के सुचारू रूप से संचालन के लिए उसकी लागत के अनुसार संस्थागत वित्त की व्यवस्था हेतु वर्ष 2025-26 के वित्तमान का अनुमोदन दिया गया. जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव द्वारा बताया गया कि कतिपय निवेशों के मूल्य में सीमान्त वृद्धि के दृष्टिगत वित्तमान में 1.90 प्रतिशत् (अरहर) से लेकर 3.70 प्रतिशत् (तिल) तक की वृद्धि प्रस्तावित की गयी है. औद्यानिक फसलो के वित्तमान में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा समस्त औद्यानिक फसलों पर 3 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की गयी. सहायक निदेशक मत्स्य ने वर्ष 2024-25 के वित्तमान 50-4.00 लाख प्रति हे० के सापेक्ष इस वर्ष वर्ष 2025-26 हेतु रू०-400000.00 का वित्तमान स्थिर रखने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया. मधुमक्खी पालन के लिए जिला उद्यान अधिकारी ने 50 मौन गृहों के लिए वित्तमान को व...