मिलजुल कर मनाऐं ईद और रामनवमी- सतीश प्रकाश

पर्व पर खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई, सादे वर्दी में भी पुलिस के जवान चक्रमण करते रहेंगे  

चंदौली, कमालपुर।स्थानीय चौकी पर प्रभारी सतीश प्रकाश के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई. बैठक में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी को मिलजुल कर मनाने का अपील किया गया. इस दौरान दोनों सम्प्रदाय सहित सम्मानित लोग मौजूद रहे. जिसमें त्यौहार में खलल डालने वालों पर कार्रवाई करने का बात कही गई.

फोटो: कमालपुर चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश बैठक करते हुए 

कमालपुर चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश ने कहा कि आगामी दिनों में ईद व रामनवमी का पर्व है. ऐसे में दोनों संप्रदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाए. त्यौहार में खलल डालने वाले उपद्रवियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई किया जाएगा. 

ईद आपसी प्रेम सौहार्द और भाईचारे का पर्व है. इसको सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस गंभीर है. ऐसे में अराजक और उपद्रवी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. अगर कोई आपकी जानकारी में हो तो पुलिस को सूचित करें आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी. 

सोशल मीडिया के किसी अफवाह पर ध्यान न दे. अक्सर देखा जाता है कि द्वेष फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर विडियो को प्रसारित कर माहौल को खराब करने की अवांछनीय तत्व कोशिश करते है. ऐसे में इससे सावधान रहने की जरूरत है. त्यौहार पर सादे वर्दी में भी पुलिस के जवान चक्रमण करते रहेंगे. 

इस मौके पर शंकर गुप्ता, जलील अंसारी, नीरज अग्रहरि,सुदामा जायसवाल, इमरान अली, तसउवर अली, मुन्ना अली, वकीलू रहमान, पप्पू अली, शिवजी वर्मा, फखरे आलम, अरविंद वर्मा, अनिल उपाध्याय, मुख्तार अली, गणेश अग्रहरि, सोनू यादव, सकील अहमद आदि रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा