Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एसडीएम न्यायालय की 164 मुकदमो का निस्तारण से राहत


रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर

सकलडीहा (चन्दौली) शासन की ओर से राजस्व मामलों का निस्तारण तेजी से कराये जाने का निर्देश है। भूमि संबधी विवाद से लम्बे समय से परेशान पीड़ितों को सहुलियत मिल सके। इस क्रम में सकलडीहा एसडीएम न्यायालय में पिछले माह में कुल 550 विभिन्न प्रकार की मुकदमों में 164 मामलों का एसडीएम न्यायालय से निस्तारण होने से पीड़ितों को काफी सहुलियत मिला है।

न्यायालय के इस तत्परता से पीड़ितों में उम्मीद जगा है।एसडीएम न्यायालय से लेकर तहसीलदार न्यायालय में मुकदमों की निस्तारण को लेकर लम्बे समय से लोग फरियाद लगा रहे है। जिसके कारण राजस्व संबधी समस्या बरकार है। शासन की ओर से धारा 24,38, 212,207,116,144, सहित अन्य भू राजस्व संहिता के मामलों का शीध्र निस्तारण कराकर फरियादियों को न्याय दिलाने का निर्देश हुआ है।

इस क्रम में एसडीएम न्यायालय के पेशकार सहित अधिकारियों की तत्परता से फरियादियों में न्याय की उम्मीद जग गया है। अधिवक्ताओं के पैरवी और निष्पक्ष बहस से भूमि संबधी मामलों में न्याय मिलने लगा है। इस क्रम में पिछले माह में कुल 550 मामलों में 164 विभिन्न धारों के मुकदमों का निस्तारण किया गया है।

एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि अधिवक्तओं के सहयोग से राजस्व मामलों का तेजी से निसतारण कराया जायेगा। इस मौके पर पेशकार आनंद श्रीवास्तव सहित अन्य रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ