रिपोर्ट ! श्री प्रकाश यादव
चहनिया (चंदौली ) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 का शुभारंभ दिनांक 27 अक्टूबर से शुरू हो गया है जो 9 दिसंबर 2023 तक चलेगा। आयोग द्वारा विशेष तिथियां भी नियत की गई हैं।मतदाता सूची में नाम पंजीकृत करने के क्रम में चहनिया क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव की रहने वाली समाज सेविका डॉ सरिता मौर्य द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन श्री हरिहर राजमती संस्कृत महाविद्यालय रामगढ़ में किया गया।
डॉ द्वारा प्रथम बार आमौर्यवेदन कर रहे नए मतदाताओं को पंजीकरण के विषय में,निर्वाचन नामावली में नाम सम्मिलित करने के प्रस्ताव पर आपत्ति एवं पूर्व में शामिल नाम को अपमार्जित करवाने के विषय में, निवास परिवर्तन/मतदाता सूची में संशोधन/ मतदाता फोटो पहचान पत्र का प्रतिस्थापन/दिव्यांग मतदाताओं के चीह्रांकन हेतु के विषय में बताया।
साथ ही साथ प्रथम बार आवेदन कर रहे नए मतदाताओं को ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जाता है इस पर भी विशेष रूप से बताया गया, कि आप घर बैठे ही मोबाइल से आप अपना आवेदन मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं।
इसके पूर्व भी डॉ सरिता मौर्य का मतदान संबंधित कार्यक्रम में बहुत बड़ा सहयोग रहता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इनके अथक प्रयास से महिलाओं के प्रतिशत के साथ-साथ चंदौली का मतदान प्रतिशत भी बढ़ा था।
0 टिप्पणियाँ