चन्दौली l मुख्य पशु चिकित्साधिकारी चंदौली से गुरुवार को मिला भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल l युवा मंडल अध्यक्ष वाराणसी मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ मनमन सिंह नें विकासखंड धानापुर क्षेत्र के आवाजापुर गांव में राजकीय पशु चिकित्सालय बनाने का मांग किया l
उन्होंने बताया कि सन 2005 मे ही विभाग को राजकीय पशु चिकित्सालय के निर्माण के लिए ग्राम समाज की जमीन दे दी गयी है l दुर्भाग्य है कि 18 वर्षों का समय बीत गया मगर आज तक निर्माण नहीं हुआ l पशुपालक पशुओं के बीमार होने पर झोलाछाप डॉक्टरों का सहारा लेते हैं जिनकी गाढी कमाई दवाई इलाज में गंवानी पड़ती है l प्रशिक्षित डॉक्टरों के अभाव में ज्यादातर पशुओं की मृत्यु हो जाती है और पशुपालकों को पशुधन की बड़ी हानि होती है l जिससे आर्थिक तंगी का शिकार होना पड़ता है l
वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजकिशोर सिंह ने आश्वासन दिया कि शासन से उक्त सम्बन्ध मे बात किया जायेगा l बजट पास होने पर जल्द ही निर्माण कार्य किया जाएगा l इस अवसर पर जिला मिडिया प्रभारी संजय कुमार दिनकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे l
0 टिप्पणियाँ