Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रसोईयों को सरकारी व शाहूकारी कर्ज से मिले निजात : मंडल अध्यक्ष

राष्ट्रीय एमडीएम रसोईया महासंघ के बैनर तले सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक

27 और 28 नबंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली में भाग लेने का किया आवाहन

रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर

सकलडीहा (चन्दौली) राष्ट्रीय एमडीएम रसोईया महासंघ के बैनर तले सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर रविवार को रसोईयों की बैठक हुई। इस दौरान संगठन की ओर से विभिन्न दस सूत्री मांगों केा लेकर रसोईयों ने विरोध जताया। अंत में आगामी 27 और 28 को दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाली महारैली में भाग लेने का आवाहन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम से मांग पत्र भेजा।

सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर मांगों के समर्थन में प्रधानमंत्री के नाम लेटर लेकर विरोध करती रसोईया

रसोईया महासंघ के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान ने कहा कि देश प्रदेश में सबसे कम मानदेय पर रसोईया बारह माह काम करती है। लेकिन उन्हें दस माह का वेतन भी ठेकेदार द्वारा समय से नही दिया जाता है। वक्ताओं ने दो हजार की जगह 18 हजार रूपया मानदेय दिलाने की मांग किया । तथा जो रसोईया जो साठ वर्ष की हो गयी है उनके परिवार के बच्चों को उनके स्थान पर नियुक्त करने की मांग किया।

रसोईयों को पहचान पत्र,नियुक्ति पत्र ,ड्रेस कोड ,बैच के साथ व ड्रेस भत्ता दस हजार दिलाने की मांग किया। एक समान वेतन व पेंशन व विशेषा मातृत्व अवकाश दिलाने की मांग किया। तीस बच्चे पर एक रसोईया को रखने की बात कही।

 विद्यालय और प्रधान द्वारा अनाधिकृत शोषण पर लगाम लगाने व दस लाख की स्वास्थ्य बीमा,जीवन बीमा पेंशन,बीमा सरकारी धन से कराया जाय। चोटिल व बिमार होने पर दस हजार खाते में दिया जाय । अंत में रसोईयों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से देश में शराब बंदी,दहेज बंदी, बाल विवाह व बाल मजदूरी पर पाबंदी लगाने की मांग उठाया।

रसोईयों को सरकारी व शाहूकारी कर्ज माफ करते हुए दस डिसमिल आवास के लिये भूमि व बच्चों को उच्च शिक्षा नि:शुल्क शिक्षण प्रबंधन की मांग किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार पासवान, जिलाध्यक्ष धानिक राम,रसोईया मनोज, शांति, उषा, मंसा, सरिता, आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ