डाला छठ महापर्व के समापन पर माईका से ससुराल लौट रही थी विवाहिता
बरडीहा गांव मे विजय कुमार से विवाहिता की हुई थी शादी
चन्दौली,
सकलडीहा l बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा गांव के समीप जर्जर सड़क के कारण बाईक सवार युवक अंसुलित हो गया। बाईक पर बैठक 22 वर्षीय महिला की मौत होगयी। सीएचसी पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। महिला डाला छठ महापर्व के समापन पर अपने भाई व बच्चों के साथ हरधन जुड़ा से बाईक से बरडीहा ससुराल लौट रही थी।
हरधनजुड़ा गांव निवासी सुबेदार राम की पुत्री खुशबू की शादी अलीनगर थाना क्षेत्र के वरडीहा गांव में विजय से हुई है। डाला छठ महापर्व को लेकर महिला अपने माइके गयी हुई थी। सुबह महापर्व के समापन के बाद बच्चों के साथ अपने चाचा के लड़के नंदकुमार के साथ वापस ससुराल जा रही थी।
पपौरा गांव के समीप जर्जर सड़क होने के कारण बाईक असंतुलित होगया। जिससे बाइक पर बैठी विवाहिता सड़क पर गिर गयी। सर में गंभीर चोट होने पर आनन फानन में भाई ने ग्रामीणों व पुलिस और एम्बुलेस की मदद से सकलडीहा सीएचसी पर लाये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक महिला के तीन बच्चे राखी, गोलू और जिगना है। पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बहन की असमायिक मौत भाई व बच्चों का रोते रोते बुरा हाल था।
0 टिप्पणियाँ