रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर
सकलडीहा (चन्दौली) युवा खेल मंत्रालय द्वारा संचालित छात्र प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत पुलिस छात्र अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम के तहत विभिन्न महाविद्यालय के छात्र छात्रायें पुलिसिंग कार्य प्रणाली का प्रशिक्षण लेने का पहल शुरू किया गया है। इस क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डा. जितेन्द्र यादव द्वारा जिले की पच्चास छात्र छात्रों का चयन किया है। यह प्रशिक्षण एक माह तक चार घंटे प्रतिदिन छात्र थाने पर पहुंचकर पुलिस विभाग के कार्य पद्धति और कार्य शैली का अवलोकन करेंगे और सीखेंगे।
छात्र छात्राओं में संज्ञानात्मक व लोक कौशल में सुधार हेतु, उसके साथ ही कानून और अपराधिक प्रक्रिया,आपराधिक अनुसंधान यातायात नियंत्रण,साइबर क्राइम, मानव तस्करी कानून व्यवस्था इत्यादि जैसे विषय पर प्रशिक्षण के लिये युवा मंत्रालय की ओर से पहल शुरू किया गया है।
यह एक महीने का प्रशिक्षण चार क्रेडिट का होगा जो उनके मार्कशीट में भी उल्लेख होगा और प्रशिक्षण के अंत में उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इस कार्यक्रम से जहां एक ओर विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा और उनके भविष्य के लिए उपयोगी होगा तो दूसरी तरफ पुलिस के लिए भी या एक ऐसा अवसर है कि युवा पीढ़ी में पुलिस मित्र बना सके। प्रशिक्षण में सकलडीहा पी.जी. कालेज,जटाधारी महाविद्यालय, छत्रधारी महाविद्यालय,राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ के छात्र इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं।
इस पुलिस छात्र अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ.जितेंद्र यादव, पुलिस नोडल अधिकारी प्रभारी के रूप में सीओ आशुतोष, सूरज सिंह,अमित सिंह,सतीश प्रकाश,महफूज अहमद,जगदीश प्रसाद,शिव बाबू यादव,ओम प्रकाश के देखरेख में चल रहा है।
0 टिप्पणियाँ