Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अलीनगर पुलिस द्वारा 02 गोतस्करो के विरूद्ध की गई गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

चन्दौली,
पीडीडीयू नगर l पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनपद में घटित हो रहे ऐसे अपराध जिनमें अपराधियों द्वारा नाजायज गैंग बनाकर अपराध किया जा रहा है।उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण को निर्देशित किया गया है।

निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के कुशल पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान में थाना अलीनगर पर गठित टीम द्वारा संगठित अपराधियों एवं गोतस्करो के विरूद्ध की जा रही अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शेषधर पाण्डेय द्वारा थाना क्षेत्र में गोतस्करी करने वाले अपराधियों के लीडर व उसके साथियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 349/2023 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई।

अभियुक्तगण गैंग लीडर-विकास कुमार पुत्र पन्नालाल उर्फ पन्नाराम निवासी ग्राम-शिवपुर महगांव,थाना बलुआ,जनपद-
चंदौली,उ0प्र0 वह सदस्य अभियुक्त-सदस्य वशिष्ठ यादव पुत्र स्व0 विक्रम यादव निवासी-हनुमानपुर, मुगलसराय जनपद
चन्दौली,उ0प्र0 बताए जाते हैं जिन पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ