रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
चन्दौली,
सकलडीहा l विगत दिनों रात्रि मे धरहरा गांव निवासी विजय बहादुर मिश्र पुत्र सोमनाथ मिश्रा के पुत्र संजीव कुमार ऊर्फ सोनू उम्र 32वर्ष को गांव के संजय राम पुत्र स्व0 निठोहर राम द्वारा मारा पीटा गया था l जिससे आहत संजीव कुमार ऊर्फ सोनू घर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था l जिसके सम्बन्ध मे परिजनों के तहरीर पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर अपराधी को पान की गुमटी के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक की जा रही है l
कोतवाल राजीव कुमार सिंह नें बताया कि उक्त मामले मे पुलिस द्वारा अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी l जिसके क्रम मे बहद ग्राम धरहरा से पान की गुमटी के पास से गुरुवार की रात्रि 8:00बजे गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है l
गिरफ्तारी करने वाली पुलिया टीम मे कोतवाल राजीव कुमार सिंह,उ0नि0सुरेश प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी डेढ़ावल व का0पंकज यादव शामिल रहे l
0 टिप्पणियाँ