चंदौली l अलीनगर के नवीकृत प्रभारी कक्ष व भुपौली पुलिस चौकी का उद्घाटन एसपी डा.अनिल कुमार ने फीता काटकर किया। इससे क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांव के फरियादियों को इसका लाभ मिलेगा। इसका निर्माण क्षेत्र के लोगों के सहयोग से महिनो से कराया जा रहा था।
क्षेत्र के अलीनगर थाना से संबद्ध भूपौली पुलिस चौकी का नामकरण एक दशक पूर्वक हो गया था। लेकिन इसका संचालन अलीपनगर थाने से ही होने से पुलिस कर्मियों को आवागमन के साथ-साथ फरियादियों को भी थाने पर पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता था। लेकिन सीओ अनिरुद्ध सिंह के पहले पर भूपौली चौकी प्रभारी अमित सिंह ने क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से महिनो पूर्व इसका शिलान्यास कर कर युद्ध स्तर पर कर कराया जा रहा था।
जिसका उद्घाटन शनिवार को एसपी ने फीता काटकर किया। इससे क्षेत्र के लोगों के साथ फरियादियों को काफी सहूलियत मिलेगी ।वहीं आपराधिक गतिविधियों में भी गिरावट आएगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह,सीओ अनिरुद्ध सिंह, रामवीर सिंह एस ओ शेषधर पांडे य एसआई मुकेश तिवारी, चौकी प्रभारी अमित सिंह, छोटेलाल, कुंज बिहारी तिवारी, दुर्गा पांडे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ