Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चिन्हित अपराधियों पर रखे पैनी नजर: सीओ

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

Chandauli,
सकलडीहा, पूर्व में हत्या, लूट, अपहरण सहित विभिन्न संगीन धाराओं में चिन्हित अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने नकेल लगाने की तैयारी शुरू कर दिया है। एसपी डा.अनिल कुमार के निर्देश पर डिप्टी एसपी राजेश कुमार राय ने मंगलवार की देर शाम तक कोतवाली निरीक्षक सहित दरोगा और सिपाहियो के साथ समीक्षा किया। इस दौरान उन्हें अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाये रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सर्तकता बरते हुए चौकसी बढ़ाने को बताया।

शासन की ओर से अपराधियों की कमर तोड़ने केा लेकर कवायद तेज कर दिया गया है। इस क्रम में पूर्व में लूट, हत्या, अपरहरण,दुष्कर्मी सहित विभिन्न संगीनधाराओं में छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर भी सत्यापन शुरू कर दिया गया है। सीओ राजेश कुमार राय ने कोतवाली में दरोगा और बीट के सिपाहियों के साथ समीक्षा के दौरान चिन्हित अपराधियों पर पैनी नजर रखने को बताया।

फोटो: सकलडीहा कोतवाली में सीओ राजेश कुमार राय पुलिस व दरोगा के साथ समीक्षा करते

 इसके साथ ही न्यायालय में पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने व गांवों मे सीसी कैमरा, ठंड और कोहरा को देखते हुए रात्रि गश्त बनाये रखने को बताया। अंत में आम्बेडकर के परिनिर्वाण और बाबरी विध्वंस दिवस को लेकर सर्तकता बरतने को कहा।

 अंत में बीट के सिपाहियों को हर हाल में अपने क्षेत्र के हर गतिविधियों पर नजर रखने व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने का निर्देश दिया। इस मौके पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह, कस्बा प्रभारी धर्मदेव सिंह, गोपाल तिवारी, रामनक्षत्र, लालमोहन,सुरेश सिंह, अवधेश नारायण, संदीप, राहुल तिवारी, आनंद, संदीप मौर्य, सुरेन्द्र नाथ सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ