Hot Posts

6/recent/ticker-posts

फरार महिला अभियुक्त के घर मुनादी के साथ कुर्की की नोटिस चस्पा


चन्दौली,
धानापुर l दहेज उत्पीड़न मामले में सीओ राजेश कुमार राय के नेतृत्व में सकलडीहा और धानापुर पुलिस ने बुधवार को दोहपर में धारा 82 सीआरपीसी के तहत गांव में डुगडुगी पिटवाते हुए कुर्की की नोटिस चस्पा किया। पुलिस के इस कार्रवाई से आरोपी के परिजनों में खलबली मच गया। महिला अभियुक्त लम्बे समय से फरार है। न्यायायल के निर्देश पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गयी।
फोटो: फरार महिला अभियुक्त के घर कुर्की की नोटिस चस्पा कराते हुए सीओ राजेश कुमार राय व पुलिस

थाना सकलडीहा में अहिकौरा गांव की आशा देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य मामले में मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तारी से बचने को लेकर लम्बे समय से महिला अभियुक्त फरार है। न्यायालय द्वारा अभियुक्त आशा देवी के खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी के तहत उदघोषणा जारी की गयी है।

उक्त आदेश के क्रम में सीओ राजेश कुमार राय के नेतृत्व में सकलडीहा केातवाल राजीव कुमार सिंह और धानापुर एसओ प्रशांत सिंह ने अभियुक्त के गांव पहुंचकर सार्वजनिक स्थान व पंचायत भवन और जगह जगह गांव में घूमकर डुगडुगी पिटवाया। अंत में अभियुक्त के घर पर 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा किया गया।

 पुलिस की इस कार्रवाई से खलबली मची है। इस मौके पर सीओ राजेश कुमार राय, कोतवाल सकलडीहा राजीव कुमार सिंह,एसओ धानापुर प्रशांत सिंह,आशीष कुमार, सर्वेश, धर्मेन्द्र यादव व गौरव पटेल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ