रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
चन्दौली, सकलडीहा l बिकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत बिकास खण्ड सकलडीहा के ग्राम पंचायत दरियापुर मे आयोजित की गई l कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती दर्शना सिंह सांसद सदस्य राज्य सभा रही l कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी के. के. सिंह ने किया l इस अवसर पर बोलते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि केन्द्र की बर्तमान सरकार सभी वर्गों को बिना भेद भाव के योजनाओं का लाभ दें रही है और महिलाओं को 33% आरक्षण देकर उनका सम्मान किया है l
उन्होंने 5 लाभार्थियों को आवास की स्वीकृति प्रमाण पत्र, 2 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड और 3 लाभार्थियों को कृषि सम्मान निधि का स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किया l उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से कहा कि सरकार योजनाओं का पैसा लाभार्थियों के खाते मे भेज रही है , इससे बिचौलिए समाप्त हो गए है l
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी संजय यादव,मण्डल अध्यक्ष अरुण मिश्रा, मण्डल महामंत्री अरविन्द पाठक प्रधान दरियापुर संजय यादव , प्रधान बथावर अर्जुन मौर्य,सचिव गणेश अहिर के साथ काफ़ी संख्या मे, समूह की महिलाएं और ग्रामीण जन उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन बजरंगी पाण्डेय ए डी ओ पंचायत ने किया l
0 टिप्पणियाँ