Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बिजली के अभाव से लाखों की लागत से बना खड़ेहरा में सामुदायिक शौचालय बना शोपीश


रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चन्दौली,
सकलडीहा, लाखों की लागत से चहनिया ब्लॉक के खड़ेहरा गांव में बना सामुदायिक शौचालय बिजली के अभाव में शोपीश बनकर रह गया है। आरोप है कई बार शिकायत के बाद भी बिजली कनेक्शन उपलब्ध नही होने के कारण शौचालय का टंकी नही भर पाता है। जिसके कारण ताला बंद पड़ा है। सुविधा होने के बाद भी ग्रामीणों को समस्या झेलनी पड़ रहा है।

वर्ष 2021/22 में खड़ेहरा गांव में 4 लाख 94 हजार की लागत से स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया। जिससे गांव के लोगों केा सुविधा का लाभ मिल सके। शौचालय बनने के बाद टंकी में पानी भरने की समस्या को लेकर ग्राम सभा की ओर से बिजली विभाग के अधिकारियों को कनेक्शन देने की गुहार लगाया।

लेकिन विभागीय अधिकारी सिर्फ कोरमपूर्ति और खोखला वादा करते रहे। कनेक्शन नही होने के कारण बीते एक साल से अधिक समय से लाखो की लागत से बना सामुदायिक शौचालय शोपीश बनकर रह गया है। जबकि कनेक्शन के लिये ग्रामीणों की ओर से धरना प्रदर्शन भी किया गया।

फोटो: खड़ेहरा गांव में सामुदायिक शौचालय बना शोपीश

 इस बाबत ग्राम प्रधान दीनबंधु राजभर ने बताया कि कई बार बिजली कनेक्शन के लिये विभाग को अवगत कराया गया। लेकिन अभी तक कनेक्शन नही होने के कारण बंद पड़ा है। साफ सफाई की दिक्क्कत हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ