Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आनलाइन मीटिंग में GOAL के पदाधिकारियों का हुआ निर्वाचन ।

रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर, मीडिया प्रभारी GOAL 

भारत : आंबेडकरवादी साहित्यकारों के वैश्विक संगठन GOAL की ऑनलाइन मीटिंग दिनांक 24 दिसंबर 2023 को गूगल मीट द्वारा संपन्न हुई । इस आनलाइन मीटिंग में GOAL के पदाधिकारियों का 2 वर्षीय कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत पदाधिकारियों का नवीनीकरण और नये पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया । साथ ही प्रदेश-प्रभारी के पद पर भिन्न-भिन्न प्रदेशों के साहित्यकारों को निर्वाचित किया गया ।

GOAL आंबेडकरवादी साहित्यकारों का वैश्विक संगठन है, जिसका उद्देश्य साहित्य के माध्यम से आंबेडकरवादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करना है । इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु संगठन द्वारा समय-समय पर साहित्यिक गोष्ठी, सम्मेलन एवं अन्य प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं । साथ ही, संगठन द्वारा साहित्यकारों को साहित्यिक सम्मान भी प्रदान किया जाता है । इस संगठन ने फिलहाल राष्ट्र स्तर पर पूरी ईमानदारी से आंबेडकरवादी साहित्यकारों को संगठित करके परस्पर सहयोग द्वारा आंबेडकरवादी साहित्य को समृद्ध किया है । 


GOAL की स्थापना 6 दिसंबर 2021 को हुई थी । GOAL के पदाधिकारियों का कार्यकाल 2 वर्ष का है । पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने पर संगठन द्वारा पदाधिकारियों के नवीनीकरण और नये पदाधिकारियों के निर्वाचन हेतु ऑनलाइन मीटिंग की गयी । 

इस आनलाइन मीटिंग में GOAL के पूर्व-अध्यक्ष माननीय डॉ. राम मनोहर राव को पुनः अध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया । उपाध्यक्ष पद हेतु पूर्व-उपाध्यक्ष माननीय मनोहर लाल प्रेमी को पुनः सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया तथा दूसरे उपाध्यक्ष के रूप में माननीय डॉ. रमेश कुमार का निर्वाचन किया गया । कोषाध्यक्ष के पद हेतु माननीय डॉ. बुद्धप्रिय सुरेश सौरभ गाजीपुरी का निर्वाचन किया गया । महासचिव के पद हेतु माननीय देवचंद्र भारती 'प्रखर' को पुनः सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया । संयुक्त सचिव के पद हेतु माननीय सुरेश कुमार 'राजा' और माननीय नीरज कुमार 'नेचुरल' का निर्वाचन किया गया ।

संगठन द्वारा प्रदेश-प्रभारी के पद पर निर्वाचन करते हुए पंजाब का प्रदेश-प्रभारी माननीया डॉ. नविला सत्यादास को, हरियाणा और राजस्थान का प्रदेश-प्रभारी माननीय रघुबीर सिंह 'नाहर' को, महाराष्ट्र का प्रदेश-प्रभारी माननीय डॉ. परशुराम रगडे को, उत्तर प्रदेश का प्रदेश-प्रभारी माननीय डॉ. पप्पू राम सहाय को तथा झारखंड का प्रदेश-प्रभारी माननीय डॉ. मुकुंद रविदास को निर्वाचित किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ