लखनऊ l खबर यूपी के जनपद चन्दौली के सकलडीहा कोतवाली से है जहाँ थाना परिसर में काफी दिनों से सीज/निरुद्ध/लावारिस 28 दो पहिया वाहनों की मंगलवार को नीलामी की गयी l जिसमे आरटीओ चंदौली द्वारा निर्धारित कीमत से 68%अधिक व 18%जीएसटी सहित कुल 113208 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ l जो नियमानुसार राजकीय कोष में जमा किया जायेगा l
कोतवाल राजीव सिंह नें बताया कि थाना परिसर में ऑपरेशन क्लीन के तहत लम्बे समय से सीज लावारिस निरुद्ध 28 दो पहिया वाहनों को तहसीलदार सकलडीहा अमित सिंह व मालखाना मोहर्रिर की उपस्थिति में थाना परिसर में खुले में नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण की गयी l
नीलामी में जनपद व गैर जनपदों के क्रेताओं नें प्रतिभाग कर वाहनों की बोली लगाकर वाहनों की खरीद किया l आरटीओ चंदौली द्वारा कुल 28 वाहनों की कुल कीमत 57400 रूपये निर्धारित की गयी थी l जिसके सापेक्ष में नीलामी में कुल वाहनों का 96000 रूपये बोली लगायी गयी l
निर्धारित मूल्य से 68% अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई व उक्त वाहन पर 18% जीएसटी के साथ 17208 रूपये प्राप्त किया गया l जो नियमानुसार राजकीय कोष में जमा किया जाएगा l
0 टिप्पणियाँ