Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चन्दौली खबरें:अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को 132 केवीए करने की जरूरत-पूर्व विधायक

चन्दौली,
धीना। विधानसभा सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू रविवार को अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के दौरे पर रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीस बार सर्वे किये जाने के बाद भी कार्य अभी तक नहीं हुआ नरवनवासियों को बिजली समस्या से निजात दिलाने को लेकर मौके पर उन्होंने जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे को उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि कर 132 केवीए पावर हाउस बनाने की मांग किया l

उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में उद्घाटित 132 केवीए अमड़ा पावर हाउस की क्षमता वृद्धि केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय व विधायक के दो कार्यों में नहीं हुआ। ऐसे में अब अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को जिलाधिकारी ही 132 केवीए में अपग्रेड कर आत्मनिर्भर बनाने की पहल करें । वर्ष 2016 में उन्होंने अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को अपग्रेड कर 132 केवी करने की योजना का उद्घाटन किया था। लेकिन आठ वर्ष बीतने को है इसके लिए 20 बार सर्वे हो चुका है, लेकिन कार्य अभी तक नहीं हुआ।बीते गर्मी के मौसम में जिलाधिकारी ने अमड़ा विद्युत उपकेंद्र का दौरा किया था, उस समय स्थानीय लोगों व किसानों को आस जगी की अब विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि हो जाएगी। लेकिन गर्मी, बरसात के साथ ही ठंड बीतने वाली है, लेकिन उपकेंद्र को 132 केवीए में अपग्रेड करने का कोई भी काम नहीं हुआ।

यदि अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को 132 केवीए कर दिया जाए तो आने वाले दिनों में नरवन वासियों को गाजीपुर जनपद पर निर्भर न रहना पड़े।वही 14 कैनालों को संचालित होने के लिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। क्षेत्रीय लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा विषम स्थिति में दूसरे उपकेंद्रों को आपूर्ति करने की निर्भरता अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के पास होगी।विधायक रहते हुए 16 विद्युत उपकेंद्र स्थापित कराने का काम किया गया था।आज डबल इंजन की सरकार में एक भी पावर हाउस स्थापित कराने में नाकाम रहे।

 इस अवसर पर संतोष उपाध्याय, लालता कन्नौजिया, गौरव सिंह, अखिलेश सिंह, सूर्यपाल सिंह, अभिनव सिंह भल्ला, अजहर आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ