Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पीएचसी पर 60 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

चंदौली,
धीना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पर मंगलवार को 60 गर्भवती महिलाओं की  बीपी,वजन,हेमोग्लोबीन,यूरिन,एचआईबी,जीडीए म,सिफलिस,आदि का जांच किया गया।सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन, कैल्शियम गोली का वितरण भी किया गया। वहीं खान पान देख रेख पर विशेष सलाह दी गयी।कोई दिक्कतें आने पर चिकित्सकीय सलाह एवं उपचार के लिए कहा गया l

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बरहनी डा0 शैलेन्द्र कुमार ने कहा सभी स्वास्थ्यकर्मी अपने नैतिक जिम्मेदारीयों का बाखूबी निर्वहन करें। इस मौके पर डाक्टर एसपी त्यागी,डाक्टर निगार फातमा, रोशन अली, परमजीत कौर, प्रेमलता,रीना यादव,संतोष,तेजप्रताप भारती, सुदामा,चौधरी सहित गर्भवती महिलाऐं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ