Hot Posts

6/recent/ticker-posts

खेल में हार की कमियों को ढूंढ़कर जीत की ओर अग्रसर हों-विधायक सुशील सिंह

चंदौली,
कमालपुर। क्षत्रिय स्पोर्टिंग क्लब बभनियांव के तत्वाधान में सद्भावना कप के तहत 14जनवरी रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्धघाटन मैच में गाजीपुर को हराकर पलिया चन्दौली ने जीत हासिल किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में दर्जन भर जनपदीय व क्षेत्रीय टीमों ने प्रतिभाग किया।इसमें गाजीपुर, पलिया, धानापुर, एवती, जमानियां, रेवसा, बनारस, कमालपुर, बभनियांव, इनायतपुर आदि टीम शामिल रहे।उद्घाटन मैच गाजीपुर व पलिया चन्दौली के बीच खेला गया।इसमें गाजीपुर ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 100 रन बनाया।जबकि पलिया चन्दौली की टीम 6 विकेट गंवाकर जीत हासिल किया।

मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि हर खेल में हार जीत लगा रहता है।युवाओं को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहिए।तभी जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलते है।युवाओं को हार की कमियों को खोजकर नए जोश से जीत की ओर अग्रसर होना चाहिए।

इस मौके पर पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, ड़ा0 संतोष यादव,ड़ा0 जितेंद्र सिंह, मंटू सिंह, मनोज सिंह, अवध बिहारी सिंह, छोटक सिंह, अमरजीत यादव, अमन सिंह, बब्बू दुबे, राहुल राजभर, भरत निगम, राजू विश्वकर्मा, कृष्णा खरवार आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ