अलाव जलने से राहगीरों, व्यापारियों,आम जनमानस को मिल रही काफी सहूलियत
चंदौली,
कमालपुर। गलन भरी ठंड को देखते हुए पत्रकार नीरज अग्रहरि के पहल पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने बाजार में अलाव के लिए लकड़ी उपलब्ध कराया।इससे बाजार में चौराहों पर अलाव जलने से आम जनमानस को काफी राहत मिल गया।मौसम में परिवर्तन होने से चट्टी चौराहों पर अलाव की काफी आवश्यकता थी।
अचानक तीन दिनों से मौसम में परिवर्तन होने से जन जीवन पूरा ठहर गया है।सर्द व गलन भरी ठंड में आम जनमानस को काफी दिक्कत हो रही थी।इसको देखते हुए पत्रकार नीरज अग्रहरि ने विधायक सुशील सिंह से कस्बा में अलाव जलवाने का पहल किया था।तत्काल विधायक ने अन्नू सिंह के द्वारा कमालपुर कस्बा में अलाव का लकड़ी उपलब्ध कराया।
वही नीरज अग्रहरि पत्रकार के नेतृत्व में कस्बा में जमुर्खा तिराहा,पंचायत भवन के रास्ते के समीप,बीच बाजार, रामलीला मैदान, प्राथमिक विद्यालय,नई बाजार आदि जगहों पर अलाव जलवाया जा रहा है।इससे आम जनमानस, राहगीरों, व्यापारियों, वाहन चालकों को काफी राहत मिल रहा है।पत्रकार के पहल पर हर कोई तारीफ कर रहा है।
ग्रामीण बिनोद अग्रहरि, संजय त्रिशूलिया, बिनोद जायसवाल, मोनू गुप्ता, पप्पु अली,संजय बिन्द, विकास गुप्ता, राजू बिन्द,अजय रस्तोगी आदि ने बताया कि गलन भरी ठंड में पत्रकार नीरज अग्रहरि द्वारा जगह जगह मुख्य स्थानों पर अलाव जलवाना काफी सराहनीय कार्य है।
इस मौके पर अरविन्द कुमार, दीपक कुमार, बिनोद अग्रहरी, संतोष कुमार, बबलू साह, गुड्डू अग्रहरी, संजय त्रिशूलिया, चंदन कुमार,रियाज अहमद, मुमताज अहमद, राधे राम, जीउत राम आदि रहे।
0 टिप्पणियाँ