Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अराजक तत्वों के सद्बुद्धि के लिए कांग्रेसियों नें गाया राम धुन

चन्दौली,
पीडीडीयू नगर। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में धर्मशाला रोड स्थित गांधी काम्प्लेक्स में स्थापित गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस जनों ने एकत्रित होकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं 15 जनवरी को पार्टी के नेताओं के साथ अयोध्या रामलला का दर्शन करने गए पार्टी के ध्वजवाहक अनोखेलाल तिवारी व कांग्रेसजनो के साथ भाजपा एवं संघ के लोगों द्वारा किये गये दुर्व्यवहार,अभद्रता,मारपीट व पार्टी के ध्वज का अपमान करने के विरोध में प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत बुधवार को मुगलसराय में कांग्रेस जनों ने गांधी जी के प्रतिमा के पास बैठकर राम धुन गाया। जिससे ऐसे आराजक तत्वो को सद्बुद्धि आये।

इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि संघ और भाजपा के लोग भगवान राम के दर्शनार्थियों के साथ मारपीट, अभद्रता कर रहे हैं। वही देश की प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी के ध्वज का अपमान कर अपने घमंड भरी व हारी हुई मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। उन्हें इस तरह की घिनौनी हरकत से बाज आनी चाहिए। भगवान राम पूरे भारतवासियों के आदर्श हैं उनके प्रति सबकी आस्था है। उनके प्रति आस्थावान लोगों के साथ भाजपा और संघ के लोगों का यह घृणित रवैया पर जनता थू थू कर रहीं है।भगवान राम के दर्शनार्थियों के साथ ऐसे घिनौना कार्य करने वाले दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाई किया जाए।



इस दौरान बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसीफ, दयाराम पटेल, दशरथ चौहान, विजय गुप्ता, राकेश सिंह, संजय मिश्रा, नेहाल अख्तर ,तारिक अब्बास, त्रिजा इलियट, अनवर सादात, मृत्युंजय शर्मा ,साबिर राइन, मोहम्मद नईम, इसरार कुरेशी, मोहन गुप्ता, राम आश्रय शर्मा, रामसेवक पटेल ,अरमान सादात, भोला गुप्ता, दीपक गुप्ता, अलीयार गुप्ता, शाहिद आदि काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ