Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गरीब जहाँ भी बसा है उसे वहीं पट्टा दिया जाय-शशिकांत सिंह

चंदौली,
सकलडीहा l भाकपा माले अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के प्रदेश व्यापी आह्वान पर मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन व धरना दिया। इस दौरान विभिन्न मांगों के समर्थन में तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम से पत्रक सौपा।

फोटो: तहसील मुख्यालय पर मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन व धरना देते भाकपा माले के पदाधिकारी

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य शशिकांत सिंह ने कहा कि जो गरीब जहां बसा है वही पट्टा दिया जाए। प्रत्येक भूमिहीन परिवार को 5 डिसमिल जमीन दिया जाय और गरीबों को मनरेगा में 200 दिन काम₹600 दैनिक मजदूरी दिया जाए।माइक्रो फाइनेंस कंपनियों द्वारा ग्रामीण महिलाओं को दिया गया कर्ज माफ किया जाय।

गरीबों को 200 यूनिट बिजली फ्री दिल्ली पंजाब कर्नाटक की भांति दिया जाय। गैस का दाम ₹500 करने की मांग किया। इसके पूर्व वक्ताओं ने मोदी सरकार पर संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का आरोप लगाया। प्रदेश में योगी सरकार बुलडोजर राज कायम कर कई दशकों से आवाद चले आ रहे परिवारों को बुलडोज कर रही है ।

 चहनियाँ ब्लॉक के नैंढ़ी गांव की दलित बस्ती कई सालों से नाबदान में जीवन जीने के लिए मजबूर है ।सलेमपुर अखाड़ा को व्यायाम शाला की मांग कर रहे नौजवानों के सवालों को हल करने की जगह गौशाला बनवाया जा रहा है। समस्याओं का निस्तारण नही होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया।

इस मौके पर शशिकांत सिंह, रमेश राय, श्रवण कुशवाहा, तेजू राय, उमानाथ चौहान, सारनाथ राय, कृष्णा राय,स्यामदेई, शिवपूजन कवि, सुभाष राम, चिंतामणि, प्रेमशीला, सतीश कुमार, मुन्नी देवी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।अध्यक्षता मुन्नीलाल संचालन अनिल यादव ने किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ