चंदौली,
शहाबगंज । विकास खण्ड के ग्रामसभा मुसाखांड के प्रधान प्रतिनिधि डा. विनोद सिंह यादव द्वारा रविवार को अपने पिता की मृत्यु के बाद वगैर कर्मकांड किये स्व0 राममूरत सिंह यादव की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । वहीं श्रद्धांजलि सभा में गांव एवं आस पास के गरीब एवं जरूरत मंदों में लगभग 400 ऊनी वस्त्र का वितरण किया गया । उपस्थित वक्ताओं ने मृत्युभोज बहिष्कार पर अपने-अपने विचार रखे और पूर्ण रूप से मृत्युभोज का बहिष्कार करने के लिए लोगों को सलाह दी l
श्रद्धांजलि सभा समाप्त होने के बाद डॉ.विनोद सिंह यादव और उनके भाई शैलेन्द्र सिंह यादव, शैलेश यादव और उनकी माता जी और ग्राम प्रधान मिथिलेश देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने अपने हाथों से गरीबो एवं जरूरत मंद व्यक्तियों में 400 ऊनी शाल वितरण किया। शाल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।
उपस्थित जिला पंचायत सदस्य दशरथ चंद्र सोनकर , नरायन यादव प्रधान वनभीषमपुर, शिवपूजन यादव, आनंद सिंह, भरत सिंह यादव प्रधान छित्तमपुर, रमिन्द्र सिंह, रमेश यादव, शंकर दादा, जगनारायण यादव, बब्बन प्रसाद , अशोक कुमार अरुण, आलोक जायसवाल, नरेंद्र यादव, बलवंत सिंह, राम प्रकाश यादव ,वकील सिंह,बलवंत यादव, संतोष यादव, शिव पूजन मास्टर, रामकेवक यादव, रजवंत फौजी, राम आशीष यादव, ऋषि यादव, संतोष यादव, कैलाश यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन संतोष यादव एवं श्रीप्रकाश यादव ने किया।
0 टिप्पणियाँ