रेलवे स्टेशन पर फूट ओवर ब्रिज सहित टीन सेड निर्माण कार्य तीन माह में होगा पूरा
सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर वर्ष 2018 में तत्कालीन रेल राज्यमंत्री ने फूट ओवर बि्रज का रखा था नींव
फोटो: सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर फूट ओवर बि्रज का निर्माण कार्य करते हुए विभागीय कर्मी
चन्दौली,
सकलडीहा, सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने वर्ष 2018 में फूट ओवर ब्रिज निर्माण का नींव रखा था। लेकिन पिछले छ:साल से निर्माण कार्य ठप था। जिसके कारण रेलवे स्टेशन पर यात्री सहित शिवभक्तों को रेलवे लाइन पार कर जाना पड़ता था। बीते एक साल से फूट ओवर बि्रज निर्माण के साथ दोनों प्लेट फार्म पर चार टीन सेड व प्लेट फार्म का सुंदरीकरण शुरू कर दिया गया है। चार करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
सकलडीहा रेलवे स्टेशन से 24 घंटा में सौ से 120 ट्रेने गुजरती है। सीजन में 140 के करीब ट्रेने गुजरती है। जिसमें से सात ट्रेन अप में और सात ट्रेन डाउन में पैसेंजर ट्रेनों का सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर ठहराव होता है। लेकिन सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर फूट ओवर ब्रिज का निर्माण नही होने पर रेल यात्रियों को रेलवे लाइन पार कर आना जाना पड़ता है।
यहां तक महाशिवरात्री पर स्टेशन के समीप स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर पर हजारों भक्तों को दर्शन के लिये जान जोखिम में डालकर दर्शन पूजा और मेला में जाना पड़ता है। इसके अलावा सावन माह में भी शिवभक्तों को समस्या होती है। महाशिवरात्री और सावन माह में ट्रेनों को कासन में चलाया जाता है।
बीते वर्ष 2018 में तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने ग्रामीणों की मांग पर फूट ओवर बि्रज का नीव रखा था। लेकिन बजट के अभाव में काम ठप था। बीते एक साल से चार करोड़ की लागत से प्लेट फार्म का सुंदरीकरण के साथ दोनों प्लेटफार्म पर चार टीन सेड के साथ फूट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य तेज होने से रेल यात्रियों को सहुलियत मिलने की उम्मीद जगी है।
वहीं स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि तीन माह के अंदर स्टेशन का कायाकल्प होने की उम्मीद है।
0 टिप्पणियाँ