Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बंदरों के आतंक से रेल यात्रियों में खौफ

रिपोर्ट ! संदीप कुमार

न्दौली,
डीडीयू नगरस्थानीय रेलवे स्टेशन पर आते जाते यात्रियों को बंदर दौड़ा ले रहे हैं।किसी यात्री के द्वारा विरोध करने पर बंदरों का झुंड हमलावर हो जाते हैं। एक माह में दस से अधिक यात्रियों पर बंदर हमला कर चुके हैं। अचानक बंदरों का झुंड झपट्टा मार कर यात्री का सामान छीन ले रहे हैं। इसके बाद यात्रियों को बंदर घुड़की भी देते हैं। शिकायत के बावजूद बंदरों से निजात दिलाने में रेल प्रशासन मौन है। इससे यात्रियों में आक्रोश व्याप्त है।

डीडीयू रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 110 ट्रेनों का आवागमन होता है। वहीं प्रतिदिन 20 से 25 हजार यात्री ट्रेनों पर सवार होते हैं और उतरते हैं। यात्रा के दौरान यात्री खाने के पैकेट , फल के छिलके आदि इधर उधर फेंक देते हैं। आसानी से खाना उपलब्ध होने के कारण तीन दशकों से यहां बंदरों ने डेरा जमा लिया। धीरे धीरे बंदरों की संख्या यहां बढ़ने लगी। जिससे इनकी संख्या तीन से चार सौ बंदर दिन भर उधम मचाते हैं।

 यही नहीं संख्या बढ़ने पर अब बंदर खाने के लिए आपस में लड़ने लगे हैं और यात्रियों का सामान छीनने लगे हैं। आए दिन स्टालों पर रखे फलों की टोकरी से बंदर फल लेकर भाग जाते हैं और छतों पर बैठ कर खाते हैं। यही नहीं यदि कोई यात्री हाथ में फल का थैला, मिठाई आदि लेकर चलता है तो झपट्टा मार कर छीन लेते हैं। वहीं विरोध करने पर यात्री को जख्मी भी कर देते हैं। पिछले एक माह में स्टेशन पर दस से अधिक यात्रियों पर बंदरों ने हमला किया है।

यह अलग बात है कि स्टाल संचालक,फल वाले डंडा आदि फटकार कर बंदरों को भगाते हैं। तीन दिन पहले ही बंदरों ने स्टेशन पर काम करने वाले एक संविदा कर्मी का शर्ट फाड़ दिया था। पांच वर्ष पहले तत्कालीन स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला ने बंदरों को भगाने के लिए वन विभाग से संपर्क किया था। बाद में यह मामला खटाई में पड़ गया है।

इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि बंदरों के आतंक की सूचना है।जल्द ही बंदरों को भगाने की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ