Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह महाविद्यालय आवाजापुर में वितरण हुआ स्मार्टफोन

चंदौली, धानापुर क्षेत्र के आवाजापुर स्थित शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह महाविद्यालय में शुक्रवार 11:00 बजे योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत बीए/बीकॉम  तृतीय वर्ष के पंचम सेमेस्टर के कुल 190 छात्र/ छात्राओं को स्मार्ट फोन निःशुल्क वितरण किया गया l स्मार्टफोन पाकर छात्राओं के चेहरे खिले l

फोटो : शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह महाविद्यालय आवाजापुर में स्मार्टफोन पायी छात्राएं

प्राचार्य डॉ रमेश कुमार भारती ने बताया कि सूबे के मुखिया श्री योगी आदित्य नाथ की फ्री स्मार्टफोन योजना से छात्रों को डिजिटल एक्सेस दिया जयगा। इस योजना का उद्देश्य है कि छात्र घर बैठे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके। अब गरीब परिवारो को स्मार्टफोन लेने के लिए चिंता नहीं करनी पड़ेगी क्योंकि इससे योजना के तहत गरीब छात्रों को फ्री में स्मार्टफोन दिया जा रहा है ।

यूट्यूब चैनल सटीक संवाद को सब्सक्राइब करें 

स्मार्टफोन वितरण के अवसर पर नोडल अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, पियूष पाण्डेय, सिकंदर कुमार, आनन्द प्रकाश पाण्डेय, सुनील कुमार सिंह, अजय श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, उपेंद्र कुमार, आई टी आई प्राचार्य अजीत कुमार प्राध्यापकगण और छात्र / छात्राएं मौजूद रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ