Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनसमस्याओं का निष्पक्ष भाव से गुणवत्तापूर्वक करें निस्तारण-जिलाधिकारी

जिले के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 

चंदौली l जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे एवं पुलिस अधीक्षक डॉ अनील कुमार ने तहसील पीडीडीयू नगर के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि कार्याे में ढिलाई कदापि न बरती जाये, सभी लाभार्थीपरक योजनाएं जैसे-वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, निराश्रित पेंशन योजना से लाभान्वित करने, निर्विवाद वरासत सहित अन्य मामले कोे तत्काल सुलझाने के निर्देश दिये। 



संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 88 मामले आए जिसमें से 05 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। और 06 शिकायत पत्र पर टीम गठित कर तत्काल भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष प्रार्थना पत्रों पर संबंधित विभाग के अधिकारीगण को निष्पक्ष भाव से गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

साथ ही कहा की भूमि विवाद के मामले में राजस्व व पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाने के बाद रिपोर्ट आख्या की खातापूर्ति न करे। जो भी वास्तविता हो वही आख्या में दर्ज कर प्रस्तुत करे ताकि किसी पीड़ित के साथ अन्याय न हो। गठित टीम के द्वारा गलत आख्या दी जाने की जानकारी, यदि ऐसा मामला संज्ञान में आता है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित कि जायेगी। 

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, पीडी डीआरडीए, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, एआर कोआपरेटिव, एक्सईएन चन्द्र प्रभा, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी सकलडीहा, नियामताबाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ