Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लक्जरी कार से डेढ़ लाख की अवैध शराब बरामद, एक तस्कर को हुआ जेल दो फरार

रिपोर्ट l आनंद त्रिपाठी

वाराणसी
कछवांरोडमिर्जामुराद पुलिस ने एक कार से डेढ़ लाख का शराब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल व एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने गिरफ्तार अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते बताया की सोमवार की शाम मिर्जामुराद थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक नेक्सान कार फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शराब राजस्थान से लेकर बिहार जा रहा है।

पुलिस द्वारा मिर्जामुराद स्थित किसान इंटर कालेज के सामने घेराबंदी कर कार को रोक लिया।तभी कार चला रहा युवक गाड़ी से कूदकर भाग निकला जबकि उसका दूसरा साथी राजस्थान प्रान्त के अलवर जिले के नीम राना थानांतर्गत नीम राना निवासी लकी खरेरा को गिरफ्तार करते हुए कार की तलाशी पुलिस द्वारा लिया गया तो उसमें 1556 टेटा पैक रॉयल बिस्की, 25 बोतल मैकडावेल बिस्की व 15 बोतल इम्पीरियल ब्लू बिस्की बरामद करते हुए गाड़ी चेक किया तो गाड़ी पर लगा नंबर प्लेट भी फर्जी निकला।गिरफ्तार युवक समेत अन्य उसके दो साथियों के खिलाफ मिर्जामुराद पुलिस कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मंगलवार को जेल भेज दिया।

एडीसीपी ने बताया कि इसके दो अन्य साथियों के गिरफ्तारी के लिये पुलिस की एक टीम लगा दिया गया है।बिहार में शराब बंदी के कारण छोटी गाड़ियों को भाड़े पर लेकर शराब तस्करों द्वारा राजस्थान से बिहार भेजा जाता है।युवक शराब राजस्थान से लेकर बिहार जा रहा था। 

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में कार्यवाहक थानाध्यक्ष के साथ एसआई विजय कुमार यादव, कांस्टेबल, सर्वेन्द्र कुमार, कमलेश कुमार, रामाश्रय सरोज, बबलू गोंड, चालक हरिराम शुक्ला रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ