वाराणसी। बुलेट गाड़ी चोरी व बरामदगी के मामले में आरोपी नक्खी घाट, थाना सारनाथ निवासी दीपक कुमार सिंह को बुधवार को जमानत मिल गई। प्रभारी सत्र न्यायाधीश (अनिल कुमार पंचम) की अदालत ने बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता वरूण प्रताप सिंह, राहुल राज व प्रमोद मौर्य द्वारा पक्ष रखने और 50-50 हजार रुपये की दो जमानते एवं व्यक्तिगत बन्धपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया।
अभियोजन पक्ष के अनुसार वार्ड नम्बर-3 अम्बेडकर नगर राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र निवासी वादी सुमित कुमार 28 दिसम्बर 2023 को सुबह 3 बजे के पास हजरा हास्पिटल के बाहर से उसकी बाईक बुलेट गाडी नम्बर UP65EW7683 चोरी हो गई।
अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि आवेदक / आरोपी दीपक कुमार सिंह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाला छात्र है। वह शहर से अक्सर बाहर रहता है। वास्तविकता यह है कि वह अपने दादा का इलाज़ कराकर वाराणसी से जा रहा था कि सरैया चौकी इंचार्ज से गाड़ी टच होने के बाद कहासुनी हो गई थी। इससे गुस्साये पुलिस कर्मी द्वारा देखने व फर्जी मुकदमें में फंसा देने की धमकी दी गयी थी।
0 टिप्पणियाँ