सकलडीहा l निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को लोकसभा 2024 के निर्वाचन की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई, जिसके क्रम मे उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक रघुराज . खण्ड विकास अधिकारी के. के. सिंह और प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व मे पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मियों द्वारा सकलडीहा बाजार, ब्लॉक परिसर और सरकारी कार्यालयों,बाजार के भवनों, बिजली खम्भो से होर्डिंग, बैनर, वाल राइटिंग और पोस्टर को हटाया गया l
यह अभियान अगले 72 घंटे मे पुरे ब्लॉक क्षेत्र मे चला कर पूरी तरह से प्रचार सामग्री हटाने के लिए ग्राम सचिवों और सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया है l इस अभियान मे ए डी ओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, सचिव गणेश अहिर, संदीप गौतम, सफाई कर्मी लल्लन राय, रामप्यारे सहित काफ़ी संख्या मे सफाई कर्मी, पुलिस कर्मी उपस्थित रहे l
0 टिप्पणियाँ