Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दुलहीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा ने सांसद का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट ! संदीप कुमार

चंदौली,
डीडीयू नगर।दुलहीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा द्वारा दुल्हीपुर में केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय एवं क्षेत्रीय विधायक रमेश जायसवाल एवं सांसद प्रतिनिधि शिवशंकर पटेल का मोर्चा द्वारा माल्यार्पण कर बुके देकर मिठाई खिलाकर गाजे बाजे के साथ समाज सेवी रतन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। 

फोटो : दुलहीपुर महाबलपुर में सांसद का स्वागत करते  मोर्चा के लोग

स्वागत के दौरान मंत्री ने दुलहीपुर महाबलपुर की जनता को भरोसा दिलाया कि दुल्हीपुर महाबलपुर के चौड़ीकरण की समस्या को ध्यान में रखते हुए चार लेन या एलीवेटेड रोड बनाने के लिए नक्शे में परिवर्तन कर शीघ्र सड़क बनाने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी l इसके अतिरिक्त किसी तरह की समस्या समाधान करने की जिम्मेदारी मेरी है। 

स्वागत करने वालों में अनिल गुप्ता ,डॉ आर के शर्मा ,चितरंजन सोनकर, घनश्याम शर्मा, अवधेश उपाध्याय, ओंकार उपाध्याय, अशोक पटेल, अमित शर्मा, मोहित शर्मा ,बादल, गोपाल, गोविंद गुप्ता ,एम सिद्दीकी, विनोद शर्मा खलील, त्रिलोकी गुप्ता, अलाउद्दीन आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ