Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चोर मस्त ,पुलिस पस्त ,लोग त्रस्त

लखनऊ,
चन्दौली l सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जहां एक ओर भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने की कवायद में जुटे हैं वहीं जनपद चन्दौली के अलीनगर थाना की पुलिस चोरों के आगे पस्त दिखती नजर आ रही है l जहां क्षेत्र में हुए एक दर्जन से अधिक चोरियों का अभी तक पर्दाफाश करने में पुलिस विफल साबित हो रही है और इस रवैए से लोगों में काफ़ी भयावह की स्थिति बनी हुई है।

बतादें कि अलीनगर थाना क्षेत्र के भूपौली पुलिस चौकी के पयागपुर में सोनू पांडेय के घर चोरों ने 6 नवंबर को घर में घुसकर 15 हजार नगदी सहित चार लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था।

19 दिसंबर की रात में कुरहना गांव निवासी कमलेश व दीनदयाल चौबे के घर में घुसकर चोरों ने 10 लाख के जेवरात पर हाथ साफ किया था।

 21 अक्टूबर को कैली गांव स्थित काली मंदिर का ताला तोड़कर इनकी चांदी की आंख सहित सभी जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। 

1 फरवरी को सेंट्रल कॉलोनी में लक्ष्मीकांत के रेलवे क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी सहित 5 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था।

2 फरवरी को मानस नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास मनोज यादव के क्वार्टर के बाहर खड़ी कार चोरों ने चुरा लिया। 

17 फरवरी को नसीरपुर पट्टन स्थित रैक के पास से अमीत सिंह की ट्रक पर हाथ साफ कर फरार हो गए। हालांकि भक्त भोगी की तत्परता के कारण ट्रक बिहार के दुर्गावती से बरामद किया।

सहरोई में 16 फरवरी की रात श्रीकांत मिश्रा के घर में चोरों ने घुसकर आलमारी तोड़कर इसमें रखे लगभग 15 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया ।

 एक पखवारा पूर्व अलीनगर सकलडीहा रोड राधा कृष्ण महिला महाविद्यालय के सामने खड़ी सिपाही मनोज कुमार की कार पर भी चोरों ने हाथ साफ कर फरार हो गए। 

इसके अलावा तमाम चोरियों की घटना का अभी तक पर्दाफाश नहीं होने से चोरों का हौसला बुलंद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ