चंदौली l जिला मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में शुक्रवार को निपुण विद्यालय प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ l जिसमे विकास खंड चहनियाँ प्राथमिक विद्यालय ड्योढ़ा को भी निपुण विद्यालय घोषित किया गया है l इसी क्रम में प्रधानाध्यापक फैयाज़ अहमद व सहायक अध्यापक आशुतोष सिंह को मुख्य विकास अधिकारी चंदौली, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली, डायट प्राचार्य चंदौली ने प्राथमिक विद्यालय ड्योढ़ा का निपुण विद्यालय का प्रमाण पत्र प्रदान किया l
प्रधानाध्यापक फैयाज़ अहमद ने बताया की डायट के डी एल एड प्रशिक्षुओं द्वारा कक्षा एक, दो,तीन के छात्रों द्वारा आकलन किया गया था जिसमे सभी कक्षा के छात्र निपुण मिले l साथ में प्रधानाध्यापक फैयाज़ अहमद ने यह भी बताया की निपुण विद्द्यालय बनाने में हमारे सभी अध्यापक जिसमे आशुतोष सिंह, सरोज यादव, प्रीतम मिश्रा, कामिनी तिवारी का मेहनत का फल रहा है कि विद्यालय को निपुणता प्राप्त हुई l
इस अवसर पर डायट प्राचार्य लालजी यादव,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह, सभी विकास खंडो के खंड शिक्षा अधिकारी, डी सी प्रशिक्षण मनोज सिंह व सभी विकास खंडो से आये प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक मौजूद रहे l
0 टिप्पणियाँ