Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सेना के जवानों के साथ पैदल मार्च कर लोगों को भयमुक्त मतदान करने की किया अपील

रिपोर्ट ! आनन्द त्रिपाठी

खनऊ,
वाराणसी,कछवांरोड:- लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष तरीके से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सर्तकता बरत रहा है।इस दौरान मिर्जामुराद पुलिस फोर्स ने सेना के जवानों के साथ गांवो में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिखाते हुए भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील कर रहे है। 

फोटो: भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए अपील करते मिर्जामुराद पुलीस फोर्स और सेना के जवान

इसी क्रम में रविवार को एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कपसेठी, जंसा व राजातालाब पुलिस फोर्स व सीआईएसएफ के जवानों ने मिर्जामुराद कस्बा, खजुरी, आषाढ़, प्रतापपुर, बेनीपुर, नागेपुर, करधना समेत अन्य गांवों में पैदल मार्च किया।

एसीपी ने कहां की चुनाव के दौरान किसी ने भी गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।वही करधना गांव में गांव भम्रण के दौरान लोगो से मुलाकात कर निष्पक्ष तरीके से मतदान करने का अपील भी किया।

इस दौरान मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनन्द चौरसिया, सीआईएसएफ के एएसआई अशोक प्रसाद, खजुरी चौकी प्रभारी हरिनारायण शुक्ला, करधना चौकी प्रभारी रोहित दूबे, कछवांरोड चौकी प्रभारी राजकुमार वर्मा, एसआई साबिर खान, एसआई विजय यादव, रविकांत चौहान, दिगम्बर उपाध्याय, वीरेंद्र पांडेय, कांस्टेबल वैभव त्रिपाठी, विवेक गौतम, रत्नेश राय समेत अन्य लोग रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ