Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नहीं रहे किसान नेता मनमन सिंह


न्दौली l धानापुर क्षेत्र के आवाजापुर निवासी मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ मनमन सिंह की बिजली की जद में आने से हालात काफी गम्भीर हो गई परिजनों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा पर ले गया जहां डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया l धानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया सूचना मिली है पुलिस अग्रिम कार्यवाही करने के लिए सीएचसी सकलडीहा पहुंच रही है l मनमन सिंह भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष पद पर रहकर किसानों मजदूरों की समस्याओं की आवाज बनकर उनको न्याय दिलाने का काम किया करते थे l वहीं उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी l



मिली जानकारी अनुसार सुबह 9:00 बजे के आसपास स्नान करने के बाद मोबाइल चार्ज मे लगी थी किसी का फोन आ जाने पर रिसीव करने हेतू बोर्ड से मोबाइल चार्जर से निकाल कर बात करना चाहे कि अचानक करेंट की चपेट मे आ गए जिससे हालात काफी गम्भीर हो गई l

भारतीय किसान मजदूर सयुक्त युनियन के युवां मंडल अध्यक्ष मनमन सिंह के मौत पर जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव सहित संगठन के अनेकों कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है और  कहा कि हम किसानों ने अपना एक जुझारू साथी खो दिया है इसकी भरपाई नहीं की जा सकती l भगवान उनके आत्मा को शांति दे उनके परिवार को भगवान दुख सहने की शक्ति दे l 

सूचना मिलने पर उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी और सीएचसी सकलडीहा पर देखने वालों की होड़ लग गई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ