Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दहेज हत्या मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

खनऊ,
चंदौली l जनपद के थाना चकिया पर पंजीकृत मु0अ0स0-39/2024 धारा-498ए/304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली में वांछित अभियुक्त दिलीप विश्वकर्मा पुत्र बीरबल विश्वकर्मा निवासी ग्राम सुरथापुर (गायघाट) थाना चकिया जनपद चन्दौली को बुधवार को समय करीब 08.55 बजे सुरथापुर मोड से गिरफ्तार कर लिया गया। नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

पुलीस पूछताछ मे अभियुक्त ने बताया कि दि. 04.03.2024 को मेरी पत्नी पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और बाद में मुझे पता चला की, मेरे ससुराल वाले मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ चकिया थाने पर मुकदमा दर्ज करा दिये हैं जिससे मैं इधर-उधर लुक छुप कर रह रहा था आज मैं गिरफ्तारी से बचने के लिये अपने रिश्तेदारी मे जा रहा था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया । 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उ0नि0 अवध बिहारी यादव, का0 शिवांशु सिंह व का0 अक्षय प्रसाद थाना चकिया जनपद चन्दौली शामिल रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ