Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लाख प्रयास के बाद भी नही बच पाया घायल यात्री

लखनऊ,
चंदौली l जनपद के डीडीयू मंडल से सूचना प्राप्त हुई कि किमी संख्या 552/22-20 पर ट्रैक के बगल में एक अज्ञात व्यक्ति गिरा पड़ा है, के आधार पर कार्यरत स्टेशन मास्टर डेहरी ऑन सोन से मेमो मिलने पर रेसुब पोस्ट डेहरी ऑन सोन के निरीक्षक प्रभारी राम विलास राम,उनि जयप्रकाश प्रसाद व आरक्षी रवि रंजन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे तो पाये कि घटनास्थल पर एक घायल व्यक्ति बैठा हैl 

उसके आस पास कुछ लोग उपस्थित मिले, जो घायल व्यक्ति के भाई एवं माता थीl पूछने पर ज्ञात हुआ कि घायल व्यक्ति का नाम पवन पाठक, उम्र 30 वर्ष, पे0 दयाशंकर पाठक, सा0 सेवई,थाना-तिलौथू, जिला-रोहतास है जो अपने छोटे भाई अवध पाठक व माता अंजली देवी के साथ गाड़ी संख्या 03364 डाउन से डेहरी ऑन सोन से गढ़वा रोड तक जा रहे थे इसी क्रम में उक्त घायल व्यक्ति घटनास्थल पर ट्रेन से गिर गये और घायल हो गये,

 बाद घायल व्यक्ति के परिजन घटनास्थल पर उपस्थित हुए जिनके सहयोग से घायल व्यक्ति को परिजन के निजी वाहन से डेहरी तार बंगाल के पास स्थित डॉ वीरेंद्र सिंह के यहां इलाज हेतु ले जाया गया जहां उक्त चिकित्सक द्वारा जांचोंपरांत घायल व्यक्ति को मृत घोषित किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ