शराब कारोबारियों के मनशुबा पर फिरा पानी
चंदौली ,सैयदराजा l लखपति बनने का ख्वाब देख रहें अंतराज्यीय शराब तस्कर विकास कुमार पुत्र भूषण प्रसाद निवासी दानापुर पटना,एवं साधु कुमार पुत्र भोला पंडित ग्राम करजा थाना नौबतपुर,पटना को शनिवार को सैयदराजा पुलिस ने दो लक्जरी वाहनों से हरियाणा से बिहार मे ले जा रहे विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब की बङी खेप को मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाइवे के नौबतपुर पिकेट के समीप से गिरफ्तार कर लिया l बरामद लगभग 600 लीटर शराब की कुल कीमत दस लाख रूपये है l वहीं कई तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार होने मे सफल रहे l
बिहार सरकार ने जब से शराब बंदी किया है। प्रायःउ0प्र0 के रास्ते बिहार में शराब की धङल्ले से शराब तस्करों के तस्करी का सिलसिला बदस्तूर जारी है । आगामी होली का त्यौहार को देखते हुए तस्कर शराब की बढ़ती मांग को देखते हुए शराब तस्करों ने दो लग्जरी वाहनों में छिपाकर लगभग दस लाख रू0मूल्य की शराब बिहार ले जाने की फिराक में थे। जिस पर पुलिस ने नौबतपुर पुलिस पिकेट के पास नाकेबंदी कर दोनों लग्जरी वाहन को जाॅच के दौरान पकङा ।
क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय ने पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के इतिहास की जानकारी ली जा गयी है। जिससे पता चला कि यह काफी वर्षो से शराब तस्करी के धंधे में लिप्त हैं। जो हरियाणा सहित कई जगहों से लग्जरी वाहनों से शराब क्रय कर दो लग्जरी वाहनों से बिहार ले जाने का प्रयास कर रहे थे । जिन्हें सैयदराजा पुलिस ने जांच के दौरान पकङा। बरामद शराब की कीमत करीब दस लाख रुपए आंकी जा रही है।
बरामदगी पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण मिश्रा,उ0 नि0 दिलीप श्रीवास्तव, अजीत मिश्रा,राम सिंह, बृजेश चौहान ,उमेश कुमार अंशुमान सिंह, राजेंद्र प्रसाद ,नंदकुमार शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ