Hot Posts

6/recent/ticker-posts

समूह की महिलाओं ने मतदान के लिए लोगों को किया प्रेरित

चन्दौली,
सकलडीहा। मंगलवार को स्वीप योजनांतर्गत खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह के दिशा निर्देशन मे समूह की महिलाओ ने CLF पर मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर नागेपुर, तेंदुई, सकलडीहा बाजार, इटवाँ गाँव में भ्रमण कर लोगों को अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित किया।

फोटो: समूह की महिलाऐं रैली निकालकर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए 

श्री सिंह ने बताया कि राज्‍य के सामाजिक-आर्थिक, सांस्‍कृतिक और जनसांख्यिकीय प्रोफाइल के साथ-साथ निर्वाचनों के पिछले चक्रों में निर्वाचकीय सहभागिता के इतिहास को अभिकल्पित करने ,सुदृढ़ लोकतंत्र का निर्माण करने के उद्देश्‍य को हासिल करने के लिए सरकार विविध प्रकार के सामान्‍य एवं लक्षित ऐसे इंटरवेंशनों पर आधारित स्‍वीप कार्यक्रम के तहत उन सभी वयस्क नागरिकों को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्‍साहित करके भारत में सही मायनों में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है।

इस अवसर पर ब्लॉक मिशन प्रबंधक समर वर्मा, दिलीप वर्मा, महेन्द्र मौर्या, समूह सखी और समूह की महिलाएं उपस्थित रही l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ