Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नवीन नामांकन कराने वाले छात्रों को कापी कलम चाकलेट देकर किया गया सम्मानित

चन्दौली,
सकलडीहा।पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में बुधवार को प्रवेश उत्सव और छात्र परिचय स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें कक्षा 6 नवीन नामांकन कराने वाले छात्रों को विद्यालय के अध्यापक अरुण रत्नाकर द्वारा कापी कलम चाकलेट और माला फूल पहनाकर स्वागत किया गया ।

फोटो: पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में बच्चों को कापी कलम चाकलेट देकर माला पहनाकर सम्मानित करते शिक्षक अरूण रत्नाकर

इस अवसर पर अरुण रत्नाकर ने बताया की मेरे तरफ से यह एक छोटा सा प्रयास किया गया जिससे कि विद्यालय के नामांकन में वृद्धि हो सके और बच्चों का पहला दिन यादगार रहे । 

वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने भी इस पहल की प्रशंसा की और कहा इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का शुरू से ही स्कूल से लगाव होगा और बच्चों का नए स्कूल जाने का भय नहीं होगा l 

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक जमील अहमद, धर्मराज प्रसाद, ज्योति भारद्वाज, सुरेश कुमार, सतीश कुमार, मृत्युंजय कुमार बनारसी , सहित अन्य उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ