Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सुभाष पार्क मे ओपन थिएटर बने -सदानंद दूबे

चन्दौली,
मुगलसराय l हिन्दी रंगमंच दिवस के अवसर पर जनपद में रंगमंच के सफलता के परचम को वर्तमान में मानसपटल पर रखने वाली जनपद की अग्रणी सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था अस्मिता नाट्य संस्थान ने सुभाष पार्क के समीप शनि मंदिर के प्रांगण में एक संगोष्ठी का आयोजन किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डाक्टर आनन्द श्रीवास्तव ने कहा कि फिल्म जो कि रुपहले पर्दे पर हम देखते हैं लेकिन उनके द्वारा निभाए गए चरित्र को सिखाने की पहली पाठशाला नाटक ही है जहां सिखने के बाद ही आप अपनी भूमिका से न्याय कर सकते हैं।

वही डा०राजकुमार गुप्ता ने बताया कि बचपन में जब हम रामलीला देखते थे तो रामलीला में निभाएं गये चरित्र को हम अपने आप में आत्मसात कर लेते थे परन्तु उतनी निपुणता से हम उस अभिनय को नहीं कर सकते थै क्योंकि हम अभिनय के कहकहरा नही सिखे।

संस्था के संरक्षक सदानंद दूबे ने कहा कि. पड़ोसी जनपद मे आज तीन प्रेक्षागृह गृह है साथ ही बहुत सा मंच बना हुआ है जहॉ पर कलाकार अपनी प्रस्तुति कर सके परन्तु जब हम अपने जनपद को देखते हैं तो बस लोगो का रहमो करम याद आता है ।

कहने को जनपद के इस मिनी महानगर मे एक प्रेक्षागृह का निर्माण किया गया परन्तु वह आम आदमी के पहुच के बाहर है आज हम सभा के माध्यम से नगर बिधायक से आग्रह करते है कि सुभाष पार्क मे एक ओपन मंच बनाकर नगर को देने की पहल करे ताकि बिभिन्न क्षेत्र के कलाकार उस मंच परअपनी प्रस्तुति दे सके ।

संरक्षक रतन लाल श्रीवास्तव ने कहा कि आज ऐसे मापदंड बन गए है कि कलाकार परेशान है दो जून की रोटी के लिए ऐसे मे कला कारो को अगर मंच भी नही मिलेगा तो यह अभिनय की दुनिया भी बिलुप्त होने लगेगी ।
.
चन्दौली रंग महोत्सव के संयोजक और रंगमंचीय कलाकार बिजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आज कलाकार नदारद है।हमे रिहर्सल भी करना होता है तो खुले मे या किसी के दुकान -मकान या खाली स्थान खोजना होता है शायद यही वजह है कि यहॉ लेडीज कलाकार आगे नही आ रही है जब जरूरत पड़ता है पड़ोसी जनपद से बुलाना पड़ता है।

संगोष्ठी मे फिल्म निर्माता संजय शर्मा,संजय श्रीवास्तव, निक्की गुप्ता अमर जायसवाल ने भी अपने विचार ब्यक्त किये साथ ही संगोष्ठी समाप्ति पर कला के क्षेत्र मे विभिन्न योगदान हेतू चकिया से आए सोनू तिवारी, डा0 ए0के0सिह ,डा0आन्नद श्रीवास्तव ,डा0 राजकुमार गुप्ता ,डा0 उमाशरण फिल्म एवं रंगमंच कलाकार प्रमोद अग्रहरि समाज सेवी रतन लाल श्रीवास्तव मिडिया प्रभारी डी0 के0 जीको सम्मानित किया ग़या।
.
मौके पर राजू एक्टर गुड्डू विश्वकर्मा देवेस महाराज राकेश अग्रवाल, गोपी जायसवाल, 
लक्की, रेशमा खान मौजूद रहे।
संगोष्ठी का संचालन प्रमोद अग्रहरि ने किया 
,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ