Hot Posts

6/recent/ticker-posts

देश मे चल रहा कंश का शासन : संतोष पाठक

चन्दौली । आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ई डी द्वारा अवैध गिरफ्तारी के विरोध मे आप के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओ द्वारा रविवार को सामूहिक उपवास पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया गया l

फोटो :सामूहिक उपवास पर बैठे आप जिलाध्यक्ष संतोष पाठक व कार्यकर्ता

वहीं जिलाध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बहुत बेहतरीन कार्य किया गया है,गरीबों के बच्चों के लिये वर्ल्ड क्लास स्कूल,अस्पताल बनवाये, मुफ्त बिजली, पानी की व्यवस्था की, महिलाओं के लिए फ्री में बस यात्रा की,बुजुर्ग लोगों के लिए फ्री में तीर्थ यात्रा की व्यवस्था की। 

इतने सारे काम किया इससे नरेंद्र मोदी जी डर गये और केजरीवाल जी को जेल में डाल दिया। ठीक इसी तरह से कंश भी जिससे डरता था उसे जेल में डालता देता था, आज देश में वैसा ही शासन चल रहा है।

आप उपवास मे जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक एडवोकेट, उपाध्यक्ष ज्ञान पांडेय, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार खरवार, विधानसभा चकिया के अध्यक्ष राजेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ