चन्दौली ,
अलीनगर। थाना क्षेत्र के सकलडीहा मोड़ के 200 मीटर दूरी पर शनिवार की भोर में करीब 3:10 बजे मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों इरफान पुत्र मो.आरिफ 22 वर्ष निवासी सरेसर थाना अलीनगर,अफजल पुत्र अख्तर अली 19 वर्ष निवासी नसीरपुरपट्टन थाना अलीनगर व रफीक पुत्र रज्जाक 30 वर्ष निवासी मचियाव थाना भभुआ जनपद कैमूर बिहार को रोककर उसकी जांच की तो तीनों के पास से 315 बोर का तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुआ।उसकी बाइक भी चोरी की ही निकली। पुलिस हिरासत में लेकर सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर गैंगस्टर एक्ट में जेल भेज दिया है।
तीनों की निशानदेही पर इरफान के घर के पास झाड़ियों से तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिल व दो अदद चोरी की बैटरियां भी बरामद किया गया है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने के साथ ही गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुये जेल भेज दिया है।
0 टिप्पणियाँ