चन्दौली,
सकलडीहा। विकास खण्ड के पटपरा गांव के कोटेदार रामबाबू पर दो महीने का खाद्यान काला बाजारी करने के आरोप में पूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव व अमित द्विवेदी ने अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमे जल्द ही कोटेदार की गिरफ्तारी भी हो सकती है। पूर्ति निरीक्षक की इस कार्यवाही से कोटेदारों में हड़कंप मचा हुआ है l
पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी ने बताया कि पिछले दिनों उसी गांव के प्रधान प्रतिनिधि द्वारा सूचना दी गई थी कि कोटेदार द्वारा कार्ड धारकों को राशन वितरण नही किया जा रहा है और जो जा रहा है उन्हें बाद में आने की बात कह कर लौटा दिया जा।ऐसा ही यह पिछले लंबे समय से करता चला आ रहा है।
इस सूचना पर पूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव व चहनिया पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी द्वारा किया गया तो मौके पर वहा न तो चावल मिला और न ही गेहूं l यहा तक कि चीनी भी गायब थीं। जबकि मार्च का शेष राशन व अप्रैल माह का पूरा राशन कोटेदार के पास होना चाहिए।
यह पूरा खाद्यान्न 50.77 कुन्तल गेंहू,76.48 कुन्तल चावल और 3 किलोग्राम चीनी था।इसके साथ ही जांच में साइन बोर्ड,स्टॉक बोर्ड,रेट बोर्ड,कार्ड धारकों की सूची तथा टोल फ्री नम्बर की कोई सूचना अंकित नही थी। जब एमआईएस रिपोर्ट की समीक्षा की गई तो बेहद ही खराब पाया गया।जबकि अन्य कोटा दुकानों की रिपोर्ट काफी वेहतर है।
अमित द्विवेदी ने बताया कि इसपर तत्काल दुकान को निलम्बित करते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर पटपरा के कोटेदार रामबाबू के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के उलंघन पर अलीनगर थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
वहीं सैदपुरा कोटा दुकान से अटैच कर दिया गया है और जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई।
1 टिप्पणियाँ
सटीक संवाद
जवाब देंहटाएं