Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्वीप आइकॉन राकेश रौशन ने खिलाड़ियों को 01 जून को मतदान की दिलाई शपथ

जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली के निर्देश पर स्वीप के तहत जनपद में चलाया जा रहा है मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

चन्दौली,
चहनियां। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को क्षेत्र के जमालपुर गांव के क्रिकेट खिलाड़ियों को जिला स्वीप आइकॉन राकेश रौशन के द्वारा आगामी 01 जून को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई।

फोटो - मतदाताओं को 01 जून को मतदान की धपथ दिलाते स्वीप आइकॉन राकेश रौशन

इस अवसर पर जिला स्वीप आइकॉन राकेश रौशन ने कहा किभारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां जनता अपना शासक खुद ही चुनती है। मतदान हमारा एक संवैधानिक अधिकार है। पांच साल में एक बार हमें मतदान का अवसर मिलता है। अतः हमें निष्पक्ष, भयमुक्त जुड़ नैतिक मतदान करना चाहिए। जाति, धर्म, क्षेत्रवाद हमारे विकास में बाधक है। अच्छी सरकार, बिजली पानी, सड़क, स्वास्थ्य के के लिए काम करती है।

  इस मौके पर श्यामजीत यादव, रामसूरत, मर्यादा, राजेश बीडीसी, ज्ञानी जैल सिंह प्रधान, रविन्द्र, अंकित, आदि लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ