Hot Posts

6/recent/ticker-posts

02 जून तक बारिश के आसार,07 डिग्री तक तापमान में होगी गिरावट,सताएगी उमस

लखनऊ। प्रदेश में नौतपा से अब लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। बीते 5 दिनों के बाद मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर रेड या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया है। जबकि आज से 2 जून तक बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज 27 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट और 33 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


यूपी में गर्मी से 166 मौतें

बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में गर्मी और लू से 47 लोगों की मौत हो गई। वाराणसी और आसपास के जिलों में 72 लोगों की जान चली गई। इनमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, हेड कांस्टेबल, तीन रेलकर्मी, होमगार्ड और इंजीनियर भी शामिल हैं। 

आज इन जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट

चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली।

इन जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट

चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं।

1 जून को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर- अधिकतम- न्यूनतम
आगरा- 46.0- 33.0
बरेली- 45.1- 31.7
गौतमबुद्ध नगर- 47.3- 28.4
गाजियाबाद- 44.7- 30.3
गोरखपुर- 43.6- 30.3
झांसी- 47.4- 34.4
कानपुर- 46.8- 33.8
लखनऊ- 45.1- 32.4
मथुरा- 46.2- 31.7
मेरठ- 44.6- 27.6
प्रयागराज- 47.7- 34.2
वाराणसी- 47.8- 32.5

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ