Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्कूल गेट के बाहर उपला का लगा ढेर, विषैले जन्तुओं को आने का डर, हटाने की मांग

चन्दौली,
सकलडीहा। बलारपुर प्राथमिक विद्यालय के गेट और आगनबाड़ी केन्द्र के सामने उपला और पुआल की बोझ गाज दिया गया है। जिसके कारण विद्यालय में विषैली जंतु के आने जाने का डर शिक्षकों कको आएदिन बना रहता है। विद्यालय परिसर की भूमि पर हो रहे अवैध रूप से कार्य को हटाने की मांग किया है।

फोटो: बलारपुर प्राथमिक विद्यालय के गेट पर उपला का लगा अंबार

बलारपुर प्राथमिक विद्यालय पर मतदान केन्द्र बनाया गया है। विद्यालय गेट के बाहर लम्बे समय से उपला और पुआल की बोझ रख दिया गया है। विद्यालय गेट के बाहर आगनबाड़ी केन्द्र का भी संचालन होता है। जहां छोटे छोटे बच्चे पढ़ने के लिये आते है। आरोप है कि उपला और पुआल की बोझ के कारण विषैली जंतु का डर बना रहता है।

शिकायत के बाद भी ग्राम सभा की ओर से कोई पहल नही किये जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। जबकि इसी विद्यालय पर मतदान भी होता है। ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ